युवक की हत्या कर पानी में फेंका शव

सिवान : तीसरे चरण के दौरान सिवान में शुक्रवार को दो प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान कई हिंसा की घटनाएं सामने आईं. वहीं शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. घटना हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कारमासी मध्य विद्यालय के पास की है. स्थानीय लोगों ने यहां खाड़ी में शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव देखा. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला निवासी हरिशंकर यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खाड़ी से निकलवाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद मृतक रंजीत यादव जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बाजार स्थित अपने ससुराल गया था. ससुराल से रात में ही वापस अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है. वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से अभी बच रही है. स्थानीय थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...