खगड़िया: खगड़िया में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को है और इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किया गया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 40 हजार 217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1865 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके।
बता दें कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें खगड़िया के 4, सहरसा का एक और समस्तीपुर का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में दर्जनों मतदान केंद्र कोसी तटबंध की अंदर स्थापित है। लिहाजा कोसी तटबंध के अंदर मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी को लेकर जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर शेड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर पानी और मेडिकल की सुविधा भी की गई है।
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
गया में SUMMER CAMP में बच्चों को कराया जा गीत संगीत से रूबरू
KHAGARIA KHAGARIA KHAGARIA
KHAGARIA
Highlights


