मतदान में आम से लेकर खास तक कर रहे मतदान, औरंगाबाद में पूर्व बीजेपी सांसद तो बेतिया में सांसद संजय जायसवाल ने किया मतदान

मतदान में आम से लेकर खास तक कर रहे मतदान, औरंगाबाद में पूर्व बीजेपी सांसद तो बेतिया में सांसद संजय जायसवाल ने किया मतदान

भागलपुर/बेतिया /जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव में दुसरे चरण के जारी मतदान में आम से लेकर खास तक अहम भागीदारी निभा रहे हैं और लोगों से भी रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने पूरे परिवार व मुहल्लेवासियों के साथ जिला परिषद बूथ पर जाकर मतदान किया। पूर्व सांसद ने कहा कि एनडीए के पक्ष में जनता का रुझान है और आप सभी मिल कर रिकार्ड  तोड़ मतदान की अपील की।

sssing 22Scope News

पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने किया मतदान, वोट की अपील की

लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने भी आम मतदाता के तरह अपना मताधिकार का प्रयोग किया और उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

dfee 22Scope News

गौरतलब हो कि भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, प्रशासनिक स्तर पर मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

sauu 22Scope News

बेतिया में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में मतदान किया। संजय जायसवाल ने कहा, “सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें…आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है। मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है। प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं। सभी से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें…”

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिला पदाधिकारी,पश्चिम चम्पारण, बेतिया ने भी सपत्नीक बेतिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी के बूथ संख्या- 40 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

awe 22Scope News

जहानाबाद में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित मतदान केन्द्र को आदर्श यूथ मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया गया। डीएम और एसपी ने यहां पहुंचकर मतदान भी किया तथा मौके पर मौजूद युवाओं से संवाद करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

dmn 22Scope News

औरंगाबाद से रूपेश कुमार, भागलपुर से राजीव रंजन, बेतिया से दीपक और जहानाबाद से मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...