Loksabha Election 2024 – Third Phase Voting: अपराह्न 3 बजे तक हुई 50.71 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा बंगाल में 63.13 फीसदी पड़े वोट जबकि बिहार में 46.69 फीसदी वोटिंग

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024  के Third Phase Voting में मंगलवार सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक कुल 50.71 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मतलब Third Phase की Voting में आधे से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इस समय तक कर दिया था। मंगलवार को 11 राज्यों की 93 सीटों पर जारी मतदान में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल में आगे हैं। मंगलवार की सुबह से ही पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे थे और अपराह्न 3 बजे तक 63.13 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। बिहार में इतने ही समय तक 46.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारत निर्वाचन आयोग के अपडेट ब्योरे के मुताबिक, छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

बिहार में इतने ही समय तक 46.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार राज्य निर्वाचन मुख्यालय में जारी वोटिंग का अपडेट

अपराह्न 3 बजे तक यूपी में 44.78 फीसदी हुई वोटिंग, सबसे सुस्त मतदान महाराष्ट्र में 42.63 फीसदी

Loksabha Election 2024 के Third Phase की  Voting में आज उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की 9, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, पश्चिम बंगाल की 4, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की 2 सीटों पर मतदान जारी है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देश में अपराह्न 3 बजे तक 50.71 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.13 फीसदी, दूसरे नंबर पर असम में 63.08 फीसदी, तीसरे नंबर पर गोवा में 61.39 फीसदी, चौथे नंबर पर छत्तीसगढ़ में 58.19 फीसदी, पांचवे नंबर पर कर्नाटक में 54.20 फीसदी और छठें नंबर पर मध्य प्रदेश में 54.09 फीसदी वोटरों ने मतदान कर दिया था। इसी प्रकार अपराह्न 3 बजे तक दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव में 52.43 फीसदी, गुजरात में 47. 03 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.78 फीसदी, बिहार में 46.69 फीसदी और महाराष्ट्र में 42.63 फीसदी वोट पड़ चुके थे।

अपराह्न 3 बजे तक दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव में 52.43 फीसदी, गुजरात में 47. 03 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.78 फीसदी, बिहार में 46.69 फीसदी और महाराष्ट्र में 42.63 फीसदी वोट पड़ चुके थे।
बिहार में तीसरे चरण में हुई वोटिंग का अपडेट

बंगाल में कहीं महिलाओं ने किया वोट बहिष्कार तो कहीं तृणमूल-माकपा में झड़प

Loksabha Election 2024 के Third Phase की  Voting के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं।

मतदान का बहिष्कार कर रही महिलाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है। सड़कें और पुल तक नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद व विधायक यहां से नदारद हैं। जनता की बातें सरकार को सुननी होगी। महिलाओं ने कहा कि वे पूरे वोटिंग के दौरान इसी तरह पोलिंग बूथ के बाहर अपना विरोध प्रर्दशन के मौलिक अधिकार का प्रयोग कर अपनी बात को सरकार के कानों तक पहुंचाएंगी।

दूसरी ओर, मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए।

मो. सलीम ने कहा कि यहां पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है। लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही है। बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं जबकि  पुलिस उन्हें कुछ नहीं कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!