KHAGARIA में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

खगड़िया: खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान जारी है और लगभग सभी बूथ पर लोग मतदान भी कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महिषी प्रखंड के झाड़ा पंचायत स्थित एक बूथ से जहां लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले सभी नेता आते हैं और सड़क बनवाने का वादा तो करते हैं लेकिन जीतने के बाद सब भूल जाते हैं।

लोगों ने बताया कि बौरहबा से बेलडाबर तक का सड़क निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा है। सड़क नहीं बन पाने के कारन जिला मुख्यालय से संपर्क नहीं है। लोगों को अपने जिला मुख्यालय जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के अभाव में कई बार मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं जिससे अनहोनी की घटनाएं भी सामने आती रहती है। जिला प्रशासन के समक्ष कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक किसी ने कोई सुध नहीं ली।

सड़क के अभाव में गांव में अब दूसरे गांव के लोग शादी ब्याह तक करने से मना कर देते हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन ग्रामीण भी वोट बहिष्कार पर अड़े हुए हैं। इधर खगड़िया के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत पौरा ओपी क्षेत्र के सहरोन में भी लोगों ने वोट बहिष्कार किया और वोट बहिष्कार के बाद भी मत डालने पहुंचे लोगों के साथ झड़प की भी बात सामने आ रही है।

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की घोषणा की इस बीच कुछ लोग मतदान के लिए पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ विवाद किया। विवाद में कई लोगों को चोट लगने की बात भी सामने आ रही है। वहां भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं लेकिन लोग अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शिवहर बना HOT SEAT, लवली आनंद के बेटे ने भी दाखिल किया नामांकन

KHAGARIA KHAGARIA KHAGARIA

KHAGARIA

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...