CHHAPRA में पुरे गांव के लोगों ने किया वोट बहिष्कार, स्थानीय अधिकारी पहुंचे बात करने

छपरा: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान लोग काफी उत्साह के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच बड़ी खबर आ रही है छपरा से जहां लोगों ने रोड और नाला निर्माण की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। सदर प्रखंड के माला पंचायत के लोगों ने बैनर लगा कर वोट बहिष्कार की घोषणा की है।

मामले की सूचना पर सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए हैं लेकिन स्थानीय मतदाता वोट बहिष्कार की बात पर अड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग छपरा शहर के नजदीक हैं बावजूद इसके यहां अब तक न तो सड़क बनाया गया है न नाला। हमने कई वर्षों से गुहार लगाया कि सड़क का निर्माण कराया जाए लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगता। इसलिए पुरे क्षेत्र के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे वोट का बहिष्कार करेंगे।

लोगों ने कहा कि जो भी नेता हैं सब केवल बेवकूफ बना के जाते हैं। वोट मांगने के लिए आते तो हैं लेकिन वोट लेकर जाने के बाद न तो सुनते हैं और न ही नजर आते हैं। लोगों ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यहां सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। हमलोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी से लेकर विधायक और सांसद सबसे गुहार लगाई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। पूरे गांव के लोग मौके पर जमा हो कर वोट बहिष्कार की बात पर अड़े हुए हैं।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-सुबह 9 बजे तक कुल 8.86 प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे अधिक सीतामढ़ी तो….

CHHAPRA CHHAPRA CHHAPRA CHHAPRA

CHHAPRA

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...