पाकुड़ में पलक झपकते ही रुपये भरा बैग गायब, शातिर चोर ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

पाकुड़. जिले में शातिर चोरों ने एक व्यक्ति का ध्यान भटकाकर रुपये भरा बैग लकेर फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस चोरी का केस दर्जकर जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि बैग में 53 जहार रुपये थे।

पाकुड़ में ध्यान भटकाकर चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर गांव निवासी नूरनबी शेख स्टेट बैंक से रुपये निकासी कर बाहर में फोन से बात कर रहे थे। फोन से बात करने के बाद डिक्की खोलकर रुपये का थैला रखने ही वाले थे कि तब तक शातिर चोर वहां पहुंच गये और नीचे पैसे गिरने की बात कही। जैसे ही नूरनबी शेख का ध्यान नीचे गया तभी पलक झपकते ही शातिर चोर ने रुपये का थैला ले उड़े।

यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। थैला में 53 हजार 400 रुपये बताये जा रहे हैं। वहीं इसको लेकर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगालकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...