Advertisment

गया में मूंगे पत्थर के गणेश जी की प्रतिमा, गर्मी से बचाने के लिए लगाए जा रहे लेप

गया : देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान में गया के रामशिला का नाम है। गया के रामशिला में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा है। यहां स्फटिक का शिवलिंग विराजमान हैं। वही मूंगा पत्थर के भगवान गणेश की देश भर में प्रसिद्ध प्रतिमा है। फिलहाल में गया में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी से जहां इंसान परेशान है, वही, भक्त भगवान को भी गर्मी से राहत के लिए कई कार्य कर रहे हैं। गया के रामशिला मंदिर में मूंगा पत्थर की भगवान गणपति की प्रतिमा है, यह अति प्राचीन प्रतिमा है। मूंगा पत्थर की प्रतिमा होने के कारण प्रतिमा गर्म हो जाती है।

पुजारी का कहना है, कि गर्मी में भगवान गणपति को पसीना आता है। गर्मी से बचाने के लिए भगवान गणपति को गर्मी के दिनों में रोजाना माल्यागिरी चंदन का लेप किया जा रहा है। वहीं, चारों ओर से पंखे लगाए गए हैं। कूलर की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा ठंडई की सारी चीजों का उपयोग भी हो रहा है।

गया के रामशिला मंदिर में स्थित मूंगे वाले गणेश जी है। भगवान गणेश की मूंगा पत्थर की भव्य प्रतिमा है। पुजारी का कहना है, कि गर्मी के इस मौसम में मूंगे वाले गणेश जी को पसीना आ रहा है। पुजारी का कहना है कि मूंगा पत्थर होने के कारण प्रतिमा गर्म हो जाती है। पसीने भी निकलते हैं। तपती गर्मी के इस मौसम को देखते हुए और गर्मी से राहत के लिए भगवान जी को रोजाना लेप किया जा रहा है। प्रतिदिन कई बार गणपति भगवान को लेप लगाया जाता है। माल्यागिरी चंदन का लेप भगवान गणेश को लगाया जाता है। वही, 24 घंटे पंखे की व्यवस्था की गई है। चारों ओर से पंखे लगाए गए हैं। कूलर की व्यवस्था की जा रही है। गर्मी बढ़ते ही कूलर की हवा भगवान गणपति को दी जाएगी।

भगवान गणपति को भीषण गर्मी से बचने के लिए रामशिला मंदिर में तमाम उपाय किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के द्वारा प्रतिदिन भगवान गणेश को माल्यागिरी चंदन का लेप लगाया जा रहा है। यह लेप दिन भर में कई बार लगाया जाता है। भगवान गणपति के सिर, मस्तक, पैर आदि स्थानों लेप लगाया जाता है। इसके अलावा चारों ओर से पंखे लगाए गए हैं। कूलर की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, ठंडा तेल का भी उपयोग होता है। गुलाब जल, दही और केसर से गर्मी के इस मौसम में भगवान गणपति को स्थान कराया जाता है, ताकि भगवान को गर्मी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़े : गया पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...