Advertisment

कोलकाता एक्सप्रेस से गया लाई गई गणपति बप्पा की प्रतिमा, 7 सितंबर को देंगे दर्शन

गया : महाराष्ट्र में गणपति बप्पा का महोत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन अब धीरे-धीरे बिहार के भी कई जिलों में इसका प्रचलन बढ़ा है। वहीं गया में भी गणेश चतुर्थी को लेकर गणेश जी की प्रतिमा बैठाई जा रही है। वहीं गया के बैरागी मोहल्ले में देव उत्तम भी अपने घर पर पिछले कई वर्षों से गणेश जी की प्रतिमा विराजते हैं और बड़े ही धूमधाम के साथ पूजा अर्चना करते हैं जहां भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। महाराष्ट्र में गणपति बप्पा का महोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में दूर- दराज से भी लोग वहां जाते हैं। अब आपको वहां जाने की जरूरत नहीं बल्कि महाराष्ट्र में बने गणपति बप्पा का प्रतिमा अब गया में लाया गया है। बजपते उन्हें लाने के लिए ट्रेन में एक सीट भी रिजर्व कराया गया था। जिसका नाम गणपति जी महाराज दिया गया और उम्र 8 वर्ष था। जहां वे बैठकर गया पहुंचे।

वहीं गणपति बप्पा अब सात सितंबर को लोगों को अपना दर्शन देंगे। यहां गणपति बप्पा की भोग के लिए 756 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। साथ ही 10 सितंबर को 101 किलो का लड्डू भी चढ़ाया जाएगा। गया के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले देव उत्तम पिछले आठ वर्ष से गणपति बप्पा का प्रतिमा अपने घर में बैठा रहे हैं। वे बताते हैं कि हमारे परिवार में गणपति बप्पा के पति काफी आस्था है। उन्होंने कहा कि हम लोग सात लोग जिसमें तीन बच्चे मुंबई गए थे वहां चार दिन रहकर गणेश जी का प्रतिमा सलेक्ट किया और उसे गया लाया गया। उनको लाने के लिए कोलकाता एक्सप्रेस में गणपति बप्पा के लिए एक टिकट भी बुक कराया था। उनके लिए कोलकाता-एक्सप्रेस मेल ट्रेन के कोच संख्या एस-1 और बर्थ संख्या-46 पर मुंबई से सफर करते हुए विष्णु की नगरी गया में आगमन हुआ।

यह भी पढ़े : तालाब से मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...