पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में राजद के केसरिया विधानसभा के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने बीजेपी का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलवायी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सम्राट चौधरी ने मिलन समारोह में कहा कि राजद ने सिर्फ परिवार की चिंता की है कार्यकर्ताओं की नहीं। मंडल कमीशन लागू करने के बाद लालू प्रसाद कहते हैं कि बीमार हो चुके हैं, बूढ़े हो चुके हैं। इसलिए भूल चुके हैं कि वह क्या कह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे प्रधानमंत्री नहीं थे जो कमीशन को लागू कर दिया है। मंडल कमीशन को लागू करने के लिए भाजपा में समर्थन किया था और आरक्षण भाजपा के समर्थन से मिला।
डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव आरक्षण की बात कह रहे हैं। मुस्लिम को खुलकर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। यह देश सभी लोगों का है। कोई वर्ग विशेष को लाभ देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने नहीं किया है सबको दिया है। लालू यादव सोशल मीडिया से भारत खत्म करने के बात कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। चुनाव को समय वोट को बदलने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड की बात कर रहे हैं। राजद को 2019 में भी लोकसभा में एक सीट नहीं मिला था इस बार भी खाता नहीं खुलेगा।
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजद के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने कहा कि राजद के लोगों के साथ हमें घुटन हो रही थी। राजद पर बड़ा आरोप लगाते उन्हें कहा कि वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता है। संतोष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में मैं बहुत दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। राजज में सिर्फ उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाया जाता है जो किसी को नहीं जानते हैं। पार्टी में किसी कार्यकर्ता को सम्मान नहीं दिया जाता है। आज दलित और अतिपिछड़े वर्ग को सम्मान करने वाली बीजेपी पार्टी में मैं शामिल हुआ हूं।
यह भी पढ़े : ‘लालू मुख्यमंत्री भी बने तो भाजपा के सहयोग से ही, गलतफहमी में मत रहे’
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















