RJD के विधानसभा के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने BJP का थामा दामन

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में राजद के केसरिया विधानसभा के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने बीजेपी का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलवायी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी ने मिलन समारोह में कहा कि राजद ने सिर्फ परिवार की चिंता की है कार्यकर्ताओं की नहीं। मंडल कमीशन लागू करने के बाद लालू प्रसाद कहते हैं कि बीमार हो चुके हैं, बूढ़े हो चुके हैं। इसलिए भूल चुके हैं कि वह क्या कह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे प्रधानमंत्री नहीं थे जो कमीशन को लागू कर दिया है। मंडल कमीशन को लागू करने के लिए भाजपा में समर्थन किया था और आरक्षण भाजपा के समर्थन से मिला।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव आरक्षण की बात कह रहे हैं। मुस्लिम को खुलकर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। यह देश सभी लोगों का है। कोई वर्ग विशेष को लाभ देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने नहीं किया है सबको दिया है। लालू यादव सोशल मीडिया से भारत खत्म करने के बात कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। चुनाव को समय वोट को बदलने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड की बात कर रहे हैं। राजद को 2019 में भी लोकसभा में एक सीट नहीं मिला था इस बार भी खाता नहीं खुलेगा।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजद के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने कहा कि राजद के लोगों के साथ हमें घुटन हो रही थी। राजद पर बड़ा आरोप लगाते उन्हें कहा कि वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता है। संतोष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में मैं बहुत दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। राजज में सिर्फ उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाया जाता है जो किसी को नहीं जानते हैं। पार्टी में किसी कार्यकर्ता को सम्मान नहीं दिया जाता है। आज दलित और अतिपिछड़े वर्ग को सम्मान करने वाली बीजेपी पार्टी में मैं शामिल हुआ हूं।

यह भी पढ़े : ‘लालू मुख्यमंत्री भी बने तो भाजपा के सहयोग से ही, गलतफहमी में मत रहे’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...