अनंत सिंह को बड़ा झटका, नियमित जमानत हेतु दायर याचिका खारिज

पटना : अनंत कुमार सिंह को आज बड़ा झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह की नियमित जमानत हेतु दायर याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एनके पांडेय की एकलपीठ ने ये आदेश पारित किया है। कोर्ट ने अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह आदेश दिया है।

आपको बता दें कि अनंत कुमार सिंह ने सचिवालय थाना कांड संख्या 54/2015 में नियमित जमानत के लिए अपील की थी। जिसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 26(2)/35 के अंतर्गत निचली अदालत द्वारा 10 साल की कठोर कारावास की सजा के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/35 के तहत 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। अनंत सिंह का पक्ष वरीय अधिवक्ता पीएन शाही ने रखा, जबकि राज्य सरकार का पक्ष अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने रखा। इस मामले पर अगली सुनवाई चार जुलाई 2024 को होगी।

यह भी पढ़े : 15 दिनों के लिए पेरोल पर बाहर निकले अनंत सिंह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...