अचानक अपने चहेते नेता के घर पहुंचे नीतीश कुमार, अनंत सिंह से भी की मुलाकात

पटना : राजधानी पटना में रविवार को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक अपने चहेते व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे, उसी दौरान अनंत कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। सभी मुस्कुराते हुए नजर आए। कुछ देर तीनों की मुलाकात हुई और इसके बाद सीएम नीतीश वापस चले गए। बीते शनिवार के दिन ही अनंत कुमार सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना से मोकामा बाढ़ तक रोड शो किया है। अनंत विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ललन सिंह पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ पटना से एक ही गाड़ी पर निकले और मोकामा में जाकर रोड शो और शक्ति प्रदर्शन किया था।

DIARCH Group 22Scope News

सान्निध्य का सुख – अशोक चौधरी

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि सान्निध्य का सुख। आज पटना आवास पर हमारे अभिभावक बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ में मोकामा से पूर्व विधायक और हमारे साथी अनंत कुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव भाई छोटू सिंह एवं अन्य साथीगण भी मौजूद रहे।

अनंत कुमार सिंह को CM नीतीश का आशीर्वाद

अब रविवार को सुबह-सुबह मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर जब मुख्यमंत्री नीतीश पहुंचे तो पूर्व वहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों की मुलाकात हुई। अनंत ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। नीतीश ने भी हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। अब यह वीडियो सामने आ गया है। यह वीडियो बता रहा है कि अनंत सिंह को लेकर जदयू के बड़े नेता उनके टिकट को लेकर पूरी गोलबंदी नीतीश कुमार के सामने कर रहे हैं। शनिवार को हुए अनंत और ललन के रोड शो के बाद ये साफ हो गया कि पार्टी में मतभेद के बावजूद अनंत का मोकामा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है। ललन के बाद अब रविवार को मुख्यमंत्री ने अनंत सिंह से मुलाकात की यानी सब कुछ साफ है कि अनंत को नीतीश का आशीर्वाद मिल चुका है।

यह भी देखें :

अनंत सिंह के संपर्क में हैं कई बड़े नेता

आपको बता दें कि राजद को छोड़कर जदयू खेमे में वापसी करने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने जेल से बाहर आते ही जदयू की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद पार्टी में कुछ बगावती सुर भी उठ रहे हैं। ऐसे में कई बड़े नेता अनंत के फेवर में खड़े हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता लगातार अनंत सिंह के संपर्क में हैं और बैठकों का दौर जारी है।

Ashok Nitish 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने तीन सितंबर को दिल्ली में बुलाई BJP की अहम बैठक…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...