IPL 2024 SRH vs LSG : हैदराबाद के ओपनर्स की धुआंधार पारी, लखनऊ को दस विकेट से हराया

IPL 2024 SRH vs LSG : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज आईपीएल में हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हैदराबाद ने लखनऊ को करारी शिकस्त दी। हैदराबाद ने लखनऊ को दस विकेट से हार दिया। टीम के दोनों ही ओपनर ने धुआंधार पारी खेली।

IPL 2024 SRH vs LSG :

इससे पहले लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 165 रन बनाये और हैदराबाद के लिए जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। इसे हैदराबाद ने आसानी से पूरा कर लिया।

मात्र 9.4 ओवरों में ही बिना कोई विकेट खोए हैदराबाद ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धुआंधार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने मात्र 28 गेंद में 75 रन और ट्रेविस हेड ने मात्र 30 गेंदों में 89 रन ठोक डाले।

IPL 2024 SRH vs LSG :

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक हैदराबाद 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान है। इस टीम ने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें छह में जीत दर्ज की है। वहीं 12 प्वाइंट्स के साथ लखनऊ पांचवें स्थान पर है। इस टीम ने भी अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें पांच में हार का सामना करना पड़ा है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...