Advertisment

‘बिहार की हालात को नजदीक से जानना चाहते हैं PM, इसलिए कर रहे हैं रोड शो’

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का प्रचार करने का सिलसिला जारी है। साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी चल रही है। वहीं बिहार सहित पूरे देश में तीन चरण के मतदान हो चुके हैं। चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होना है। वहीं नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस चुनाव में पार्टियों की तरफ से दनादन रैली भी की जा रही है।

हम के संरक्षक सह पूर्व सीएम और गया से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी आज पटना एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार के लिए निकलते समय मीडिया से रूबरू हुए। मांझी ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर कहा कि वह बिहार की हालात को नजदीकी से जानना चाहते हैं, इसलिए रोड शो करेंगे। वहीं जीतनराम मांझी ने हिन्दू आबादी कम होने पर कहा कि धर्म से इसको नहीं जोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़े : PM 16 को आएंगे गया, मांझी ने दी जानकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...