Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM 16 को आएंगे गया, मांझी ने दी जानकारी

गया : लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री गया आएंगे। इस बात की पुष्टि एनडीए प्रत्याशी, हम प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कुशवाहा समाज की हुई बैठक में खुले मंच से कही। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात गया एयरपोर्ट पर नवादा जाने के क्रम में हुई तो उन्होंने कहा कि हम आपके यहां गया भी आ रहे हैं यह बात सुनकर बहुत खुशी हुई। हमने भी उन्हें कहा कि आइए स्वागत है।

दरअसल, एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कुशवाहा समाज की चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान कुशवाहा समाज की राज्य और देश के प्रति योगदान का एनडीए प्रत्याशी ने बखान किया। साथ ही बिहार में 40 और देश में 400 के पार एनडीए को ले जाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री ने गया जी में गंगाजल घर-घर पहुंचाया है लेकिन इससे मगध में सिंचाई की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यह समस्या दशकों से बरकरार है। इस समस्या को दूर करना हमारा एक सपना है। इस मौके पर नगर विधायक व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, अजय कुशवाहा, बंटी कुशवाहा और कुशवाहा समाज के बुजुर्ग लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : नवादा से Live : PM ने कहा- मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मेहनत करने के लिए जन्मा है

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...