Advertisment

Lok Sabha Election : अमित शाह कल खूंटी में करेंगे जनसभा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस चुनावी प्रचार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल झारखंड आ रहे हैं। वे कल खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद वे रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी जाएंगे।

पीएम मोदी फिर आएंगे झारखंड

बता दें कि, अमित शाह के झारखंड दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी झारखंड आएंगे। इस दौरान वे चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि 16 मई को गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में Lok Sabha Election

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: पटना में तेजस्वी यादव ने पार...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले जा रहे राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...