गिरिडीह में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

गिरिडीह. गावां प्रखंड स्थित महेशपुर के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई व एसडीओ को आवेदन देकर माल्डा पंचायत के महेशपुर में बिजली नहीं रहने की शिकायत की है। साथ ही समस्या का सामाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन

आवेदन में कहा गया है कि 25 अप्रैल को इस गांव में रामचन्द्र यादव के घर से सिकेन्द्र यादव के घर तक 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार गिर गया। हालांकि तार के नीचे किसी के नहीं रहने से बड़ा हादसा टल गया। उस समय से अबतक बिजली का तार नहीं बदले जाने से दर्जनों घरों के लोग बिजली से कट गए हैं।

बिजली के नहीं रहने से एक तरफ जहां लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं पानी के बिना फसल भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि तार को नही बदला गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...