First Indian Digital Beggar Dead : बिहार के बेतिया रेलवे स्टेशन पर पड़ा दिल का दौरा, पीएम मोदी और लालू का था फैन

डिजीटल डेस्क : First Indian Digital Beggar Dead – यह खबर दुखद है, विचलित करने वाली है और एकबारगी लोगों का ध्यान बरबस ही आकृष्ट करने वाली है कि देश का पहला और अब तक का इकलौता Indian Digital Beggar अब इस दुनिया में नहीं रहा। नाम था राजू। ठिकाना था बिहार राज्य का बेतिया रेलवे स्टेशन। बीते 30 साल से वह इसी स्टेशन पर भीख मांग रहा था और भीख लेने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करना ही उसके अपनी इस जीविकोर्जन की खासियत थी। दिल का दौरा पड़ा तो उसकी सांसें अचानक थम गईं और पलक झपकते ही अब स्वर्गीय हो गया है।

गोल 7 22Scope News

बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाला राजू दावा करता था कि वह बिहार ही नहीं बल्कि इंडिया का पहला डिजिटल भिखारी है। अगर लोग उसे खुले पैसे नहीं देते थे, तो वह अपना क्यूआर कोड दिखाकर उनसे पैसे ले लेता था। ऐसे में राजू के पास खुले पैसे न होने का बहाना नहीं चलता था। वह बेतिया रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड की तख्ती और गले में टैब लटकाए घूमता था। उसका यही लुक लोगों को उसकी ओर अनायास ही आकृष्ट कर लेता था और लोग उसे Digital भीख देकर खुद भी फूले नहीं समाते थे। जीवन के आखिरी पलों के दौरान स्टेशन पर भीख मांगने के दौरान ही राजू की तबीयत अचानक बिगड़ी और लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में बताया गया कि मृत राजू को दिल का दौरा पड़ा था।

First Indian Digital Beggar
First Indian Digital भिखारी राजू मानसिक विकलांगता के कारण कोई नौकरी नहीं मिली तो हारकर उसने भीख मांगकर अपना जीविकोपार्जन शुरू कर दिया।
First Indian Digital Beggar Dead

First Indian Digital Beggar राजू मानसिक विकलांगता के कारण कोई नौकरी नहीं मिली तो हारकर उसने भीख मांगकर अपना जीविकोपार्जन शुरू कर दिया। उसने कई बार पूछने पर लोगों को बताया था कि हमेशा भीख देने वालों के पास नकदी नहीं होती थी, इसलिए Digital तरीके से भीख लेना शुरू किया। ऐसा करने से उसकी आय भी बढ़ी। इतना ही नहीं, First Indian Digital Beggar राजू पीएम मोदी की डिजिटल योजना से बहुत खुश था। दिवंगत First Indian Digital Beggar राजू लालू यादव का बहुत बड़ा प्रशंसक था। वह उन्हें पापा कहता था। इतना ही नहीं,  Digital भिखारी राजू लालू यादव की नकल भी करता था। जब भी आस-पास लालू यादव का कोई कार्यक्रम होता था, तो उनको देखने और सुनने को Digital भिखारी राजू पहुंच जाता था। जब लालू यादव रेल मंत्री थे, Digital भिखारी राजू को दो वक्त के खाने का रेलवे पास बनवा दिया था, ताकि उसे खाने-पीने में कोई परेशानी ना हो।

Saffrn

Trending News

Gumla में नाबालिग की संदिग्ध मौत,चिता पर से पुलिस ने शव...

Gumla: सिसई प्रखंड के मुर्गू गांव में  एक 15 वर्षीय नाबालिक स्कूली बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार...

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां,...

पटना : गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मई के तीसरे सप्ताह में पटना समेत राज्य के छह जिलों में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट...

Giridih में जर्जर बिजली तार गिरा, सब्जी बेच रही महिला घायल...

Giridih: सरिया नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाजार में अचानक जर्जर बिजली तार गिरने से 50 वर्षीय आशा देवी चंद्रमारनी, वार्ड 3...

‘पंचायतों में महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को अधिकारी सहयोग...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अधिवेशन भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित एकदिवसीय...

‘कॉफी विद एसडीएम’ में दिहाड़ी कामगारों की सुनी गई समस्याएं, मौके...

Garhwa: अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत गुरुवार को मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष संवाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img