हजारीबाग में होम वोटिंग के जरिए बुजुर्ग ने किया मताधिकार का प्रयोग

हजारीबाग. लोकसभा चुनाव 2024 में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाता के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग का प्रावधान किया है। आज 10 मई से प्रारंभ हुए होम वोटिंग में 14 हजारीबाग एवं 25 हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के वृद्ध मतदाता रामचंद्र पाण्डे (87 वर्ष) ने होम वोटिंग के जरिए मताधिकार का प्रयोग किया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय मौजूद रहीं। उपायुक्त ने वृद्ध नागरिक रामचंद्र पांडे को होम वोटिंग की हर बारीकियों से अवगत कराया। मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाता ने खुशी जाहिर की।

बता दें कि, 10 मई से 14 मई 2024 तक होम वोटिंग के माध्यम मतदान कराए जाएंगे। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया मौजूद थी।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...