कुर्मीडीह में जेएमएम ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता व ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक निर्मल महतो का जेएमएम बोकारो महानगर कमिटी द्वारा रविवार को कुर्मीडीह स्थित जेएमएम कार्यालय में शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर बोकारो महानगर कमिटी अध्यक्ष मंटू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। शहादत को याद करते हुए महानगर कमिटी के अध्यक्ष मंटु यादव ने कहा कि उनकी याद में पार्टी के आदेश पर शहीद दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्ही की देन है कि आज झारखंड प्रदेश अलग हुआ है। जो उनके आंदोलन के कारण हुआ।

उन्होंने इस दौरान बोकारो के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कहा कि हमारी लड़ाई जारी है। बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में बीपीसीएल यहां की विस्थपित रैयतों की जमीन पर बनकर तैयार हुई, लेकिन विस्थापितों के नियोजन को लेकर अनेकों बार वार्ता हुई पर आज तक एक भी नियोजन नहीं दिया गया।

इसके अलावा अन्य बड़ी-बड़ी कंपनियां भी यहां के विस्थापित अन्य रैयतों की जमीन पर लगाई गई। हमारी लड़ाई उनके खिलाफ भी जारी है। वहीं विस्थापितों ने खुले दिल से स्वगात किया।

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक दो हिस्सों में बंटी...

Chaibasa News: रविवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए क्योंकि उसकी कपलिंग खुल गई थी।...

Gumla Police Transfer: गुमला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस...

Gumla Police Transfer: गुमला जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मान ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने...

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...