Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर नेताओं ने किया नमन, सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के महानायक और शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर में एक सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप आयोजित हुआ, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, विधायक, पूर्व सांसद, कार्यकर्ता और आमजन एकत्रित हुए और शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें- Neeraj Singh Murder Case में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत 

इस अवसर पर विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सहित कई पूर्व सांसद और विधायक मौजूद रहे। सभी ने निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में शहीद के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड राज्य के निर्माण के प्रेरणास्त्रोत थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : सावधान! क्या आपके मिठाई में है मिलावट, खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निरीक्षण… 

Jamshedpur : गुरुजी के बिना आज भी दिल भारी हो जाता है-सविता महतो

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा, “गुरुजी के बिना आज भी दिल भारी हो जाता है, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।” विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद निशिकांत दुबे देने जा रहे गिरफ्तारी, जाने क्या है पूरा मामला… 

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी निर्मल महतो के बलिदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड की उन्नति में सभी की भागीदारी आवश्यक है, और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीद दिवस पर यह आयोजन पूरी तरह सादगी और समर्पण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें हर व्यक्ति ने एकजुट होकर निर्मल महतो के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Dhanbad : मारा गया धनबाद कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, STF के साथ मुठभेड़ में ढेर… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Ranchi Crime : साजिश नाकाम, हथियारों से लैस दो अपराधी गिरफ्तार… 

Tender Commission Scam : टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में दी जमानत याचिका 

Bokaro : 6 महीने के बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप… 

Breaking : झरिया में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, व्यवसायी चीनू अग्रवाल के ठिकानों पर रेड… 

Breaking : दिशोम गुरु के नाम सीएम का भावुक पोस्ट-‘क्रांति की हर गूंज नेमरा में जिंदा है’ 

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img