PM के रोड शो पर दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा बयान, कहा ‘कर्णाटक की तरह ही मिलेगा परिणाम’

PM

पटना: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा एवं एनडीए के नेता रोड शो को सुपरहिट बताने में जुटे हैं साथ ही बिहार की सभी चालीस सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष पीएम के रोड शो को घबराहट बता रहा है। इसी मुद्दे पर हमारे संवाददाता अविनाश सिंह ने भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से खास बातचीत की। इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव का दौर है।

अभी तीन चरण का मतदान हो गया है। तीनों चरण के मतदान का संकेत है कि एनडीए के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश और इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन दिख रहा है। हमलोग चाहते हैं कि अगले चार चरणों में भी ठीक से मतदान हो, ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें और शुरुआती बढ़त जो इंडिया गठबंधन को मिली है वह निर्णायक बने।

वहीं उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए लेकिन नरेंद्र मोदी के रोड शो पर रोक लगनी चाहिए लेकिन वह अभी तक दिखा नहीं है। हम चुनाव आयोग से दरखास्त करेंगे कि अपनी भूमिका निभाएं। वहीं पीएम मोदी के रोड शो पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमें तो सबसे पहले पटना नगरवासियों के लिए हमदर्दी है। पटना में ऐसे ही ट्रैफिक हमेशा जाम रहता है, लोगों को ऐसे ही परेशानी झेलनी पड़ती है। कल लोगों को काफी परेशानी होगी।

इसके साथ ही दीपांकर भट्टाचार्य ने एक बड़ी बात कही कि आम तौर पर प्रधानमंत्री रोड शो तभी करते हैं जब उन्हें लगता है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है। उन्होंने कर्णाटक चुनाव का एक उदहारण भी दिया और कहा कि पटना के रोड शो का परिणाम भी कर्णाटक जैसा ही होगा। अनंत सिंह के बयान कि इंडिया गठबंधन दो से तीन सीट ही जीतेगा का जवाब देते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि ये सवाल नीतीश जी से होनी चाहिए।

सुशासन विकास के नाम पर सरकार चलती है और चुनाव के समय चुन चुन कर लोगों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है इसके पीछे का मकसद तो नीतीश जी बेहतर बताएँगे। मुझे बिहार की जनता पर भरोसा है और मुझे परिणाम चौंकाने वाला मिलने की उम्मीद है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BPSC PAPER LEAK: EOU की टीम ने किया बड़ा खुलासा, ऐसे प्रश्नपत्र लीक करते थे गिरोह के सदस्य

PM PM PM PM PM

PM

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...