BEGUSARAI में विपक्ष पर जबरदस्त बरसे असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा

BEGUSARAI

पटना: लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा शनिवार को बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय में हिमंत बिस्व शर्मा ने बखरी में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मोदी का साथ देता रहा और इस बार भी मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार मोदी का साथ देगा। इस दौरान वे विपक्ष पर भी हमलावर रहे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरा को लेकर कहा कि चार जून उनका एक्सपायरी डेट है।

चार जून के पहले तक जितनी बैठक करनी हो वे कर लें फिर उनकी बैठक में कोई आएगा भी नहीं। उन्होंने लालू और कांग्रेस के द्वारा मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने की बात पर कहा कि समीक्षा यही है कि बाबा साहेब ने जो आरक्षण के लिए व्यवस्था की है वह जाति के आधार पर ओबीसी और शेड्यूल कास्ट की है। कांग्रेस और टीएमसी पश्चिम बंगाल में बैकडोर से मुसलमानों को आरक्षण दे रही है वह खत्म होना चाहिए।

लालू यादव तो खुल कर बोल रहे हैं कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन कर्णाटक और आंध्र प्रदेश में जो आरक्षण मिलना चाहिए वह खत्म होना चाहिए। भारत में धर्म के आधार पर नहीं बल्कि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था है और वही रहना चाहिए। इंडिया गठबंधन के लोग संविधान का हवाला देकर धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि संविधान में कौन सा प्रावधान है। बाबा साहब के संविधान सभा की बात आपके लिए धर्म के आधार पर भारत में संरक्षण होता ही नहीं है, आरक्षण होता ही नहीं है यह शेड्यूल कास्ट और ओबीसी के लिए है।

नाना पटोले के बयान कि राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे, अब इस बात की पुष्टि होती है कि कांग्रेस का कुछ ना कुछ स्कीम राम मंदिर को लेकर है। अभी का जो राम मंदिर का है उन्हें हजम नहीं हो रहा। उनको कुछ गड़बड़ी करना है और कांग्रेस ना कर पाए इसलिए हमें मोदी जी को 400 सीट देना है। 400 सीट आने के साथ-साथ हम लोग जो ऑक्यूपाइड कश्मीर है उसे भी भारत में लेंगे। कृष्ण जन्मभूमि है उसे भी मुक्त करना है।

हमें 400 सीट में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना है। मोदी जी को प्रधानमंत्री के साथ साथ भारत को भी विश्व गुरु बनाना है। जब हमें 400 सीट मिलेगा तो कृष्ण जन्मभूमि होगा। ज्ञानवापी मस्जिद खत्म हो जाएगा। औरंगजेब से पीएम की तुलना करने पर हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि हमें तो औरंगजेब और बाबर से नाराजगी है। हम लोग फाइट ही बाबर और औरंगजेब की औलाद से कर रहे हैं, हमारा पूरा फाइट उसी के खिलाफ है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की जो 40 सीट हैं वह 40 सीटों पर हम लोग जीत दर्ज करेंगे। असम सीएम ने कहा हमे भी संदेश मिला है इस बार हमे 40 मिलेगा। लालू यादव और तेजस्वी को कुछ सीट मिलना है तो उन्हे पाकिस्तान जाना पड़ेगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU का विपक्ष के प्रेस कांफ्रेंस पर पलटवार, संविधान की हत्या करने वाले कहते हैं कि संविधान खतरे में है

BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI

BEGUSARAI

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...