IPL 2024 : आरसीबी के खिलाफ अक्षर पटेल करेंगे दिल्ली की कप्तानी

IPL 2024 : आईपीएल में कल दिल्ली कैपिटल्स का आरसीबी से मुकाबला होगा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल होंगे। इससे पहले आज ही दिल्ली को बड़ा झटका लगा, जब दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बताया जा रहा है कि उन पर प्रतिबंध और जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैप‍िटल्स के स्लो ओवर-रेट अपराध के लिए लगाया गया है।

IPL 2024 : दिल्ली को बड़ा झटका

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक दिल्ली 12 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान है। इस टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात करें ऋषभ पंत कि तो वे इस सीजन में अच्छे फॉर्म में दिखे हैं। ऐसे में दिल्ली को ऐसे समय में बड़ा झटका लगा है, जब टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है।

वहीं इस अंक तालिका में 16 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर कोलकाता है। इसने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें आठ में जीत मिली है। वहीं दूसरे स्थान पर 16 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान है। इस टीम ने भी अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें आठ में जीत दर्ज की है। इस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पंजाब है। इसने अभी तक 12 मैचों में मात्र में चार में ही जीत दर्ज कर पायी है।

वास्तु विहार एड 3 22Scope News

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...