IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड

IPL 2024 : बड़ी खबर आईपीएल से है। बीच आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उन पर प्रतिबंध और जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैप‍िटल्स के स्लो ओवर-रेट अपराध के लिए लगाया गया है।

IPL 2024 : दिल्ली को बड़ा झटका

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक दिल्ली 12 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान है। इस टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात करें ऋषभ पंत कि तो वे इस सीजन में अच्छे फॉर्म में दिखे हैं। ऐसे में दिल्ली को ऐसे समय में बड़ा झटका लगा है, जब टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है।

वहीं इस अंक तालिका में 16 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर कोलकाता है। इसने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें आठ में जीत मिली है। वहीं दूसरे स्थान पर 16 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान है। इस टीम ने भी अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें आठ में जीत दर्ज की है। इस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पंजाब है। इसने अभी तक 12 मैचों में मात्र में चार में ही जीत दर्ज कर पायी है।

Cesto mart add 10 22Scope News

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...