Advertisment

गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 पर केस

रांची:  गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो मामले में अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित तीन के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

भाजपा कार्यकर्ता रोहित कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में राजेश ठाकुर सहित तीन के उपर फर्जी वीडियो वायरेल करने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, गृह मंत्री का आरक्षण खत्म करने से संबंधित झूठे और भ्रामक वीडियो को वायरल किया गया। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स एकाउंट पर 28 अप्रैल को दिन के 12.22 बजे पोस्ट किया गया था।

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसे जान-बूझकर गलत इरादे से अमित शाह के सम्मान को ठेस पहुंचाने और देश में अशांति फैलाने के लिए पोस्ट किया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से षड्यंत्र के तहत एसटी, एससी और ओबीसी समाज को भाजपा से अलग करने और उनको भाजपा के विरुद्ध भड़काने का कार्य किया गया।

वहीं, एक अन्य प्राथमिकी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री संजय कुमार महतो ने शैलेंद्र हजारा और रूपेश रजक के विरुद्ध दर्ज कराई है।

जिसमें बताया गया है कि इनके द्वारा फेसबुक एकाउंट में गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो पोस्ट किया गया। रूपेश रजक नामक व्यक्ति की ओर से व्हाट्सऐप ग्रुप झारखंड यूथ एसोसिएशन पर भी पोस्ट किया गया।

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...