रांची. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 मई को झारखंड में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे.
श्री यादव दिन के 12.40 बजे चतरा लोकसभा के हाइ स्कूल हंटरगंज, 1.35 बजे ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग,
2.30 बजे पेसराताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह और 3.25 बजे कोडरमा लोकसभा के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.


















