Breaking : पटना एयरपोर्ट पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

पटना : बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर अभी-अभी दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है। एयर पोर्ट पर उनके चाहने वालों की जबरदस्त भीड़ हैं। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद हैं। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से उनके आवास जाएगा। इसके बाद विधानसभा व विधान परिषद भी ले जाया जाएगा। फिर सुशील मोदी का पार्थिव शरीर बिहार बीजेपी कार्यालय जाएगा।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

बता दें कि कल यानी 12 मई को रात दिल्ली एम्स में सुशील कुमार मोदी का 72 साल के उम्र में निधन हो गया था। वह बहुत दिनों से कैंसर सी जुझ रह थे। उनके निधन के बाद देश सहित बिहार में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुशील मोदी का अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा। इनके अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आएगा पटना, नड्डा होंगे शामिल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...