Breaking : सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आएगा पटना, नड्डा होंगे शामिल

पटना : भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार का पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कल यानी सोमवार की रात निधन हो गया। वे 72 साल के थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर आएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार मे शामिल होने हेतु आज चार बजे पटना आएंगे। बता दें कि सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में एनडीए के कई तमाम नेता शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि सुशील मोदी का पार्थिव शरीर 11 बजे पटना एयरपोर्ट लाया जाएगा। एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। आवास पर श्रद्धांजलि दिया जाएगा। 2:30 बजे बिहार विधानसभा और विधान परिषद लाया जाएगा। विधानमंडल में नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा के बाद भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा।शाम पांच बजे दीघा के जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सुशील मोदी के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, सम्राट ने कहा- हिल गया मैं अंदर तक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...