Commercial Advertisment

पूर्व Deputy CM सुशील मोदी की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

पूर्व Deputy CM सुशील मोदी की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

Google पर 22Scope चुनें

सुशील कुमार मोदी राजकीय सम्मान के वास्तविक हक़दार, सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान ने बिहार सरकार दिया धन्यवाद

पटना: बिहार कैबिनेट द्वारा स्व सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन को राजकीय समारोह के रूप मे मनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गयाl सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान ने बिहार सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया हैl स्व सुशील कुमार मोदी की मृत्यु के बाद आयोजित पहले जयंती समारोह में संस्थान द्वारा सुशील कुमार मोदी के नाम पर पटना मे एक पार्क का नामकरण उनके नाम करने, पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने एवं उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप मे मनाने की मांग की थीl Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM

13 मई को पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अपने कर कमलों से राजेंद्र नगर स्थित रानी पार्क का नाम स्व सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क के रूप में कियाl इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्क में सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की और आज कैबिनेट ने उनकी जन्म तिथि को राजकीय सम्मान के रूप में मानाने का प्रस्ताव पारित कियाl

यह भी पढ़ें – Bihar साइनेज इंडस्टीज एसोसिएशन ने आयोजित किया सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह

सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता, टी एन सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू झा, सुशील कुमार मोदी के पूर्व आप्त सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा, पूर्व निजी सचिव सुमन कुमार झा ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय सहित सभी मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया है l

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अब Gaya होगा गयाजी, कैबिनेट की बैठक में सोनपुर मेला क्षेत्र के विस्तार को भी मिली मंजूरी…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...

Ranchi Crime: कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 15 घंटे में...

 रांची के कांके में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।...