Breaking : दिल्ली में ITO बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

दिल्ली :  बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। आईटीओ (ITO) बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 21 गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं आग लगने से आसपास में आफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

ITO बिल्डिंग में लगी भीषण आग

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उस दौरान बिल्डिंग में मौजूद लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकले। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दमकल की 21 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। इसके बाद दमकल के कर्मी आग बझाने में जुटे। इस दौरान दमकल कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में अभी तक किसी हताहत की सूचना नहीं है।

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...