बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

गोपालगंज : गोपालगंज में बिजली विभाग के पावर हाउस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची आठ दमकल गाड़ियों से आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। घटना नगर थाना के अरार मोड़ स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस की है। बताया जाता है कि यह आग शॉट शर्किट से लगी है। आग इतनी भीषण है कि ट्रांसफर रिपेयरिंग का चेंबर धु-धुकर जल रहा है। आग की लपटें से पूरा आसमान कला दिखाई दे रहा है।

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची आठ दमकल गाड़िया, नगर थाना पुलिस, सीओ, बीडीओ और बिजली विभाग के कई अधिकारियों के मदद से आग पर काबू पानी की कोशिश जारी है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का हीट चेंबर था, जिसमें आग लगी है। उसमें पहले से जले हुए करीब 35 ट्रांसफर मरम्मत करने के लिए रखे गए थे।जिसमें आग लगी है। कितना का नुकसान हुआ है यह आग बुझाने पर ही पता चलेगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...