हजारों लोगों ने नम आंखों से दी SUSHIL MODI को विदाई, जे पी नड्डा भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

हजारों लोगों ने नम आंखों से दी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री, गगनभेदी नारों से गूंजता रहा सुशील मोदी अमर रहे। जदयू और एनडीए सहित विपक्ष के नेताओं ने भी दी दिग्गज सुशील मोदी को श्रद्धांजलि

SUSHIL MODI

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना के गंगा तट पर किया गया। इस मौके पर सुशील मोदी अमर रहे जैसे नारों से इलाका गूंजता रहा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश कार्यालय और विधानसभा ले जाया गया जहां लोगों से लेकर एनडीए और विपक्ष के नेताओं ने अपने नेता के अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि दी।

उनका पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दिल्ली से पटना लाया गया। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता पटना हवाई अड्डा पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि 1990-91 में सुशील कुमार मोदी बतौर मुख्य सचेतक पार्टी में शामिल हुए। वे विभिन्न पदों पर रहे।

बतौर अध्ययनशील नेता उन्होंने सभी विषयों पर व्यापक अध्ययन कर उससे जुड़े विभिन्न पक्षों को लोगों तक पहुंचाया। बिहार को सुशासित बनाने की दिशा में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने आगे कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने पार्टी को मजबूत करने वाला नेता खो दिया। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे विद्यार्थी परिषद से लेकर सांसद और विधायक जैसे पदों पर रहे। उनका इस तरह छोड़कर चला जाना हम सभी के लिए दुखद है।

श्रद्धांजलि देने वालों में दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, रविशंकर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडेय, विवेक ठाकुर, नीरज बबलू, मनोज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए। राजेन्द्र नगर स्थित निजी आवास पर सामाजिक लोगों और निकट संबंधियों ने भी उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अन्य रीति रिवाज का पालन करने के बाद उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय लाया गया।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया। यहां बड़ी संख्या विधायक और विधान पार्षद अपने नेता के अंतिम दर्शन किये और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कई विधायक इस मौके पर भावुक हो गए। विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां से पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी का पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। यहां पर एक मंच तैयार कराया गया था, जिसके ऊपर मोदी जी के पार्थिव शरीर को रखा गया।

यहां सभी कार्यकर्ता बस अपने नेता की अंतिम झलक देखने को व्यग्र दिखे। यहां नेता और कार्यकर्ता ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्रम में अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं की आंखें नम थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आर के सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मंत्री मंगल पांडेय, हरि सहनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पहुंचे और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से लपेटा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अश्विनी चौबे, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्र सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र पांडे, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयुख, लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान,पशुपति पारस, शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार बबलू, केदार गुप्ता, धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विपक्ष के नेता भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और पूर्व उप मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन की और श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद, राजद के मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से उनका पार्थिव शरीर गंगा के दीघा घाट ले जाया गया, जहां उनके बड़े पुत्र उत्कर्ष तथागत ने मुखाग्नि दी। यहां दीघा घाट पर हजारों की संख्या में जुटे लोग अपने नेता को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी। सुशील मोदी अमर रहे के नारे गूँजते रहे। इससे पहले गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अंतिम संस्कार के मौके पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रेम कुमार, तारकिशोर प्रसाद, डॉ संजय जायसवाल, विजय चौधरी, विनोद नारायण झा, राजेन्द्र गुप्ता, अरूण सिन्हा, अशोक चौधरी, मदन सहनी, नितिन नवीन, अनिल शर्मा, संजय झा, संजय सरावगी, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, दानिश इकबाल, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार, प्रमोद चंद्रवंशी,निवेदिता सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUSHIL MODI! बिहार की राजनीति के एक युग का हुआ अंत

SUSHIL MODI SUSHIL MODI SUSHIL MODI SUSHIL MODI

SUSHIL MODI SUSHIL MODI SUSHIL MODI

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...