Advertisment

बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों का चार्ट बनाएं : कोर्ट

रांची: दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल के रांची स्थित खाली जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल को तोड़ने के मामले में स्वतः संज्ञान याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरन कोर्ट ले सरकार से पूछा कि रंगदारी,महिला अपराध और जमीन कब्जे मामले में आरोपियों की जमानत रद्द करने को  लेकर क्या कार्रवाई की गई है। इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने राज्य सरकार को एक चार्ट तैयार करने के लिए कहा है, जिसमें आरोपियों की पहचान से संबंधित डाटा रहे। इससे दूसरी बार अगर वे अपराध करते हुए पकड़े जाएं, तो उनकी पहचान
आसानी से हो सके। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने कोर्ट को बताया गया कि पिछले छह माह से झारखंड में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जा, महिलाओं के खिलाफ अपराध व रंगदारी मांगने की घटना को लेकर दर्ज मामले का डाटा एक होने का कारण यह है कि वही अपराधी बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। सरकार का डाटा गलत नहीं है।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...