गैंगरेप की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर : पिपलावां (पितवांस) थाने इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस द्वारा बताया गया की पीड़ित द्वारा चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी होने से संबंधित आवेदन दिया गया है।

पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह कोचिंग जा रही थी कि इसी बीच पहचान के चार युवकों ने मकान में ले जाकर उसके साथ जबरन गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपी जेनरेटर चला दिया ताकि नाबालिग छात्रा की आवाज बाहर नही जा सके। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़ित छात्रा को धमकी दिया की अगर यह बात किसी को बताई तो यह वीडियो वायरल कर देंगे।

बता दें कि बाद में पीड़ित ने घर पहुंच कर घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताया। इस पर परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की। पिपलावां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित सुरज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है साथ ही पीड़िता का मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़े : राइफल और जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, तीसरा फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...