अररिया में जीजा साली की POLICE CUSTODY में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

अररिया: POLICE CUSTODY में मौत – बड़ी खबर अररिया से है जहां पुलिस कस्टडी में जीजा साली की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग लड़की है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने जम कर बवाल किया कर थाना और पुलिस पर आगजनी व पथराव किया। आक्रोशित लोगों ने थाना के बाहरी हिस्सा और पुलिस गाड़ियों में आग लगा दी। घटना अररिया के ताराबाड़ी थाना की है। मामले में परिजन दोनों की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों के हंगामा की खबर पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मिंटू सिंह ने अपनी ही नाबालिग साली से शादी कर ली थी जिसके बाद उसकी पत्नी मुस्कान देवी ने दोनों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले आई, जहां दोनों की मौत हो गई।

मामले में परिजन पुलिस पर पीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस आत्महत्या बता रही है। मृतक मिंटू सिंह अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मिंटू सिंह और उसकी नाबालिग साली है।

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘बौखलाए हैं तेजस्वी’

POLICE CUSTODY POLICE CUSTODY POLICE CUSTODY

 

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...