Jharkhand Weather Update 18-05-2024: आज गढ़वा, पलामू और चतरा में उमस का येलो अलर्ट, बाकी हिस्से में आंशिक बादल छाए रहेंगे

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 18 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि शनिवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज में गत दिनों के काल बैसाखी वाले माहौल से मुक्त होने की के कगार पर है। इससे राज्य में मौसम के शुष्क बनने और तपिश का क्रम फिर बढ़ने का संकेत है। इसके चलते फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनने के संकेत हैं। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, शनिवार 18 मई को राज्य के गढ़वा, पलामू और चतरा में उमस वाली गरमी की स्थिति रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

सबसे गर्म रहा गढ़वा तो देवघर सबसे कूल और राजमहल में हुई बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 18 मई शनिवार के लिए जारी बुलेटिन में तीन जिलों में उमस वाली गरमी की स्थिति बनने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने का संकेत है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में कई हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज के राजमहल में 70 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गढ़वा रहा जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल देवघर रहा जहां तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 18 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 27 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28, गुमला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, बोकारो में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, लोहरदगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, गिरिडीह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27, सराइकेला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 29, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 39 और न्यूनतम 29 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!