Friday, July 18, 2025

Related Posts

Jharkhand Weather Update 08-05-2024 : आज राज्य में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा तापमान

[iprd_ads count="2"]

Jharkhand Weather Update 08-05-2024 : मौसम  के मिजाज में 8 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में  भारी बारिश का अनुमान है। मौसम का मिजाज पश्चिम बंगाल में आए काल बैसाखी के चलते बरसात वाला होने का अहसास दिलाने वाला होगा। काल बैसाखी के असर से Jharkhand के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की स्थिति बनेगी। कई जगहों पर बिजली कड़केगी। आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस संबंधी बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते पूरे राज्य में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट के आसार हैं। Jharkhand Weather Update 08-05-2024

रांची समेत 9 जिलों भारी वर्षा और ओलावृष्टि का गंभीर अलर्ट, रहेगी तपिश से राहत

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के तटीय इलाकों से बने चक्रवाती गतिविधियों के चलते बुधवार 8 मई को Jharkhand में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति सतह पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। इसी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र की जारी विशेष बुलेटिन में कहा गया है कि 8 मई को राजधानी रांची के अलावा रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिलों में भारी वर्षा के साथ – साथ ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

Jharkhand के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की स्थिति बनेगी। कई जगहों पर बिजली कड़केगी और ओलों की बारिश भी होगी।
Jharkhand Weather Update 08-05-2024

बदले मौसमी मिजाज में बिजली आपूर्ति और ट्रैफिक के बाधित होने की आशंका

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 8 मई बुधवार के लिए जारी विशेष बुलेटिन में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना को देखते हुए जारी अलर्ट में जनसमान्य के लिए कुछ विशेष बिंदु का जिक्र किया गया है। आशंका व्यक्त की गई है कि बदले मौसमी मिजाज में जानमाल और संपत्ति के नुकसान के कुछ मामले हो सकते हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है एवं परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। कई स्थानों पर भारी वर्षा के चलते कीचड़ की स्थिति भी बनेगी। कृषि व बागवानी फसलों के साथ पौधरोपण भी ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया गया है।

Jharkhand Weather Update 08-05-2024 –  दिन का संभावित तापमान एक नजर में

रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 22 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 34 और न्यूनतम 23, गुमला में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22, हजारीबाग में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 35 और न्यूनतम 21, बोकारो में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22, पलामू में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22, लातेहार में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24.

देवघर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22, धनबाद में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22, दुमका में अधिकतम 33 और न्यूनतम 23, गिरिडीह में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22, गोड्डा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 24, जामताड़ा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 23, पाकुड़ में अधिकतम 34 और न्यूनतम 24, साहिबगंज में अधिकतम 33 और न्यूनतम 24, सिमडेगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 21, सराइकेला में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Jharkhand में 8 मई को भी तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली कड़कने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है।
Jharkhand Weather Update 08-05-2024
Jharkhand Weather Update 08-05-2024 – वज्रपात-ओलावृष्टि के दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 8 मई को भी तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली कड़कने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक, ओलावृष्टि से फसलों विशेषकर फलों और सब्जियों के तने, पत्तियों और पैदावार के प्रभावित होने की आशंका है। Jharkhand Weather Update 08-05-2024

एडवाइजरी में आम जनमानस को जल निकासी की व्यवस्था को सही करने को कहा गया है ताकि जलजमाव की स्थिति से बचा जा सके। साथ जल जमाव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। तैयार फल एवं सब्जियों की तुड़ाई कर किसान उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्टोर कर लें।

Jharkhand Weather Update 08-05-2024 : आज राज्य में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा तापमान

आंधी, आसमान में गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को यथासंभव घर में ही बने रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरणों, कॉर्डेड फोन आदि के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि तारों के माध्यम से बिजली यात्रा कर सकती है और चोट या क्षति का कारण बन सकती है। Jharkhand Weather Update 08-05-2024

तेज हवा के झोंके से पेड़ों के गिरने और बिजली के तारों के क्षति पहुंच सकती है।

आंधी के दौरान दृश्यता कम हो सकती है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओँ और बिजली के लाइनों से दूर रहे क्योंकि बिजली का प्रवाह उसमें लाइव हो सकता है। Jharkhand Weather Update 08-05-2024

ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर या मजबूत वाहन में आश्रय लेना महत्वपूर्ण है। घर के बाहर रहने पर ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें। Jharkhand Weather Update 08-05-2024