Advertisment

Jharkhand Weather Update 16-05-2024: मौसम रहेगा शुष्क, तपिश बढ़ने के संकेत

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 16 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि गुरूवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज में गत दिनों के काल बैसाखी वाले माहौल से मुक्त होने की ओर है। इससे राज्य में मौसम के शुष्क बनने और तपिश का क्रम फिर बढ़ने का संकेत है। अब अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरूवार 16 मई को राज्य में कई हिस्सों में हीट वेव सरीखा मौसमी मिजाज बन सकता है लेकिन इस संबंध में तत्काल कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

सबसे गर्म रहा गोड्डा तो रांची सबसे कूल और जामताड़ा में हुई बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 16 मई गुरूवार के लिए जारी बुलेटिन में कोई अलर्ट वाली बात भले ही नहीं है लेकिन गरमी और तपिश बढ़ने का संकेत दिया गया है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में कई हिस्से में आंधी और गरज के साथ हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा के फतेहपुर में 18 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गोड्डा रहा जहां तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल राजधानी रांची रहा जहां तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 16 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, सराइकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...