LAKHISARAI में आपसी विवाद में दो महिलाओं को मारी गोली, एक की मौत

लखीसराय: बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां जमीनी विवाद में विरोधियों ने दो महिला को गोली मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक की है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्थानीय अवध यादव और अशोक साव के बीच विवाद चल रहा था। स्थानीय लोग जमीनी विवाद की बात कर रहे हैं।

मामले में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त विवाद में ही शनिवार की सुबह अशोक साव अपने भाइयों के साथ मिलकर अवध यादव के रिश्तेदार जीतो यादव के घर पहुंच कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी है। फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल है।

मामले में एसपी ने बताया कि तीन दिन पहले ही अशोक साव अवध यादव के के घर पर हमला किया था और उसकी मां पर फायरिंग की थी। फायरिंग में गोली एक एक नवजात को लगी थी जिसका इलाज पटना में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटनाएं भी घट चुकी है। फ़िलहाल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

5TH PHASE के मतदान के लिए आज थम जायेगा चुनाव प्रचार

LAKHISARAI LAKHISARAI LAKHISARAI

LAKHISARAI

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...