2 भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सुपौल : सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड-9 में मंगलवार की देर रात दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में गोली चलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक पक्ष के रिश्तेदार की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सीएचसी छातापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि बिनोद यादव और उनके सगे भाई प्रमोद यादव में पूर्व से विवाद चल रहा था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व से चली आ रही विवाद में दोनों भाइयों बिनोद यादव और प्रमोद यादव के बीच 15 दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले का सुलह कर दिया गया था। आरोप है कि इसी बीच देर रात बिनोद यादव ने कुछ बदमाश उसके घर भेजकर गोली चला दिया। जिसमें घर में मौजूद प्रमोद यादव का साला रामकुमार यादव को सिर में गोली लग गई, और प्रमोद यादव के बांह में भी गोली लग गई। घटना में प्रमोद यादव और उसका साला रामकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद दोनो घायलों को आनन फानन में सीएचसी छातापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रमोद यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार भी पहुंच गए, एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : सरकार के जमीन अधिग्रहण संबंधी नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...