आपसी विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली, लोगों ने पहुँचाया अस्पताल…

क़टिहार: कटिहार में आपसी रंजिश का मामला बढ़ते हुए गोलीबारी तक पहुंच गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। घटना कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मरवा गांव की है जहां आपसी विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान स्थानीय मुन्ना ऋषि के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – ‘महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यशाला, राजभवन में राज्यपाल समेत…

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद की वजह से उसने गोली मार मुन्ना ऋषि को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि पहले भी विवाद की वजह से कई बार कहा सुनी हुई थी लेकिन इस बार मामला आगे बढ़ गया और पड़ोसी ने गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   प्रेम, तुम्हारी बहन रागिनी बहुत झगड़ा कर रही…, भाई जब पहुंचा तो…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...