रिम्स प्रबंधन की कार्रवाई,18 छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया

रांचीः जूनियर्स छात्रों द्वारा सीनियर्स छात्रों के विरुद्ध रैगिंग का आरोप लगाए जाने के मामले में रिम्स प्रबंधन ने एक साथ 18 जूनियर और सीनियर्स छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है.

गौरतलब है कि बीते 4 सितंबर की देर रात को रिम्स के हॉस्टल संख्या सात में हॉस्टल संख्या दो के छात्रों द्वारा मारपीट का आरोप लगा था. इस घटना के बाद जूनियर्स ने सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया था, विवाद बढ़ने पर बरियातू थाना की पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत करवाया था.

डॉ हिरेन बिरुआ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का किया गया था गठन

तब रिम्स,अधीक्षक ने स्टूडेंट वेलफेयर काउंसिल के डीन डॉ हिरेन बिरुआ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था, कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपें जाने के बाद  रिम्स प्रबंधन ने 18 चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की है.

बता दें कि सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में आए दिन मारपीट की खबरें सामने आते रहती है, लेकिन इस बार रिम्स प्रबंधन ने अपने ही स्टूडेंट्स और चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...