रिम्स मे एमबीबीएस का 5 सितंबर से ऑफलाइन क्लासेस

रांची: रिम्स मे एमबीबीएस की पांच सितंबर से ऑफलाइन क्लासेस शुरू होने वाली है। रिम्स मे एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दिया गया है।

रिम्स में हॉस्टल आवंटन की शुरुआत के पहले दिन, लगभग 25 छात्रों को रूम नहीं मिला। इन छात्रों के अभिभावक रिम्स नहीं पहुंचे थे, इसलिए उन्हें हॉस्टल नहीं दिया गया।

दूसरी ओर, अधिकांश छात्र-छात्राओं को हॉस्टल के कमरे मिल गए हैं। कुछ छात्रों को सिंगल रूम और कुछ छात्राओं को ट्रिपल शेयरिंग के साथ रूम दिया गया है। पहले दिन, छात्रों को हॉस्टल नंबर आठ और छात्राओं को हॉस्टल नंबर छह दिया गया है। प्रबंधन ने यह बताया है कि रूम देने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार हुई है।

छात्रों को रिम्स के नियमों का पालन करना होगा, ताकि छात्र  संस्थान में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके अलावा, एमबीबीएस के छात्रों के लिए 15 सितंबर से ऑफलाइन क्लासेज शुरू होंगी, जो कि अब तक ऑनलाइन चल रही हैं।

प्रबंधन ने बताया है कि 11 सितंबर तक एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल आवंटन का कार्य चलेगा, जिसमें अलग-अलग बैच के छात्रों को रूम उपलब्ध कराया जाएगा।

 

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...