ARARIA में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

अररिया: अररिया में एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव बरामद की गई है। शव बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पुरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फ़ैल जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले ली।

मामला अररिया के त्रिशूलिया घाट के समीप की है जहां एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव बरामद किया गया है। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। घटना की सूचना पर अररिया के एसपी अमित रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि चाकू से गोद कर युवक की हत्या की गई है। मृतक का फोटो सोशल मीडिया के जरिए सर्कुलेट कर शिनाख्त में पुलिस जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले के उद्भेदन की दिशा में भी काम कर रही है।

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUZAFFARPUR में मतदान के लिए मतदान सामग्री का डिस्पैच शुरू

ARARIA ARARIA ARARIA

ARARIA

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...