Bokaro : पांडे पुल के पास अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के बोकारो निवास के पीछे पांडे पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है। मिला शव। घटना के बाद लोगो की भीड़ जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

Bokaro : घटना के बाद जमा स्थानीय लोग
Bokaro : घटना के बाद जमा स्थानीय लोग

Bokaro : सड़क किनारे अचेत पड़ा हुआ था युवक

बताते चलें कि बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के पांडे पुल के पास एक युवक को कुछ लोगो ने अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगो ने जब उसके नब्ज को टटोला तो शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। युवक का शव मिलने की खबर से आस पास रहने वाले लोग भी जुटने लगे।

Bokaro : घटना की जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण
Bokaro : घटना की जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण

Bokaro : युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

जिसके बाद स्थानीय लोगो ने सेक्टर 6 थाना पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। शव के हाथ में गोदना किया हुआ है और उसके जेब में रखे कागजों के आधार पर उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

च7बग 22Scope News

 

हत्या है या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

ये हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्यों को बता पाने की बात कह रही है। वही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की ये मृतक कहां का है और यहां कैसे पहुंचा। वही स्थानीय लोगों ने कहा की एक युवक को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखकर पहुंचे। उस दौरान जब युवक जांच की गई तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...