पांचवां चरण का चुनाव कल, 5 सीटों पर होगी वोटिंग

पटना : लोकसभा चुनाव का चार चरण का मतदान खत्म हो गया है। वहीं पांचवें चरण का चुनाव कल यानी 20 मई को होना है। बिहार में पांचवें चरण में पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बिहार की जिन पांच सीटों पर कल मतदान होना है वह सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर है। वहीं छवें और सातवें चरण का चुनाव 25 मई और एक जून को होना है जबकि मतगणना चार जून को होगा।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

पांचवें चरण में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं

आपको बता दें कि कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें 74 पुरुष और छह महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 35 उम्मीदवार निर्दलीय चुनावी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता वोट करेंगे। 49 लाख 99 हजार 637 पुरुष मतदाता और 45 लाख 11 हजार 259 महिला मतदाता हैं। एक लाख 26 हजार 154 फस्ट टाइम वोटर हैं। 9436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4699 मतदान में केंद्रों से लाइव वेवकास्टिंग की जाएगी। पांचवें चरण में कुल 11,323 बैलेट यूनिट बनायी गई है। साथ ही 12,267 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पप्पू ने कहा- राहुल को गरीब देश की जनता बनना चाहती है प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...