SOCIAL MEDIA के जरिए लालू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी सच नहीं उगलवा सकता है..

पटना: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है और ऐसे में मतदान से ठीक पहली रात राजद प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधा है। लालू ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की पांच बातें साफ समझ चुकी है।

पहली बात जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल झूठ बोलते हैं। लालू यादव ने अपने पोस्ट में पहली बात लिखी है कि सच क्या सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता है। वहीं दूसरी बात पर लालू ने लिखा है कि जनता से झूठ बोलने में मोदी जी को परम आनंद की अनुभूति होती है जबकि तीसरी बात लालू ने लिखा है कि जनता के मुद्दों पर बात करने से मोदी जी का कलेजा कांप जाता है।

इसके साथ ही अन्य दो बातों में लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश को गुमराह करने, अफवाह, नफरत और भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाया है साथ ही देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की आग में झोंकने का भी आरोप लगाया है। लालू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फ़ैलाने में मोदी जी को मजा आता है। देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की अग्नि में झोंकने से मोदी जी को प्रसन्नता मिलती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

SOCIAL MEDIA SOCIAL MEDIA SOCIAL MEDIA

SOCIAL MEDIA

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...