पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ तुलसी विवाह

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भगवान विष्णु की आराधना की गई। इसके बाद विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में दर्जनों सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने तुलसी माता को चुनरी और वस्त्र अर्पित किए तथा विधिवत आरती उतारी। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा हरिण चौक भक्तिमय माहौल में डूब गया। इसके बाद तुलसी और शालिग्राम का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व : प्रदीप जायसवाल

इस अवसर पर संस्था के अभिभावक प्रदीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। पूजा-अर्चना और इस परंपरा के निर्वहन से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है।

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ तुलसी विवाह

सात वर्षों से परंपरा निभा रही संस्था

संस्था के सचिव अजय भगत ने बताया कि सत्य सनातन संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार तुलसी विवाह का आयोजन कर रही है। उन्होंने सनातनी परिवारों से अपने घरों में भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक परंपराओं के निर्वहन से संस्कार और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सह अभिभावक विजय चांद चौधरी, मुकेश जायसवाल, हरिनंदन कुमार, सत्यम भगत, मिंटू गिरी, राजेश कुमार यादव और आगंतुक अतिथि विजय भंडारी सहित दर्जनों सनातनी उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना और तुलसी विवाह में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

संवाददाता: सरोज झा।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व को लेकर सम्राट...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारी शुरू हो गई है।...

अपनों के अंतिम संस्कार में अब नहीं होगी जल्दबाजी, BFCL ने...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामुदायिक कल्याण की दिशा में पहल करते हुए रामगढ़ के...